
एटा- थाना कोतवाली नगर को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को चोरी किए गये गैस सिलैण्डर, कुर्सी सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं-82/2023 धारा- 457, 380, 411 भा0द0वि0 में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को चोरी किए गए एक गैस सिलैण्डर, पांच कुर्सी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- प्रदीप उर्फ आलू बैंगन पुत्र बाबूराम निवासी हीरा नगर निधौली रोड चोंचा गांव थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी-
- 01 गैस सिलैण्डर(HP)
- पांच कुर्सी (स्टील की)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.उपनिरीक्षक – श्री जवाहर सिंह धाकड़
2.आरक्षी – सोनवीर सिंह देशवाल
3.आरक्षी -मनोज कुमार
4.आरक्षी – कृष्ण गोपाल