विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई।

आज दिनांक 01 फरवरी 2023, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी स्थित संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय, गुरुधाम में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।

संसदीय कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान पानी, सीवर, बिजली, सड़क, भूमि विवाद, चिकित्सा जैसी समस्याओं के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थे अमित सिंह चिन्टू, कुशाग्र श्रीवास्तव, राजीव पटेल व अन्य।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks