“वे पथ भी हैं पूजे जाते जिस पथ गुज़रे शालिग्राम,
सोचो वो पथ कैसे होंगे जिस पथ गुजरे सीता-राम!
RamMandir

हरि ओम । जय श्री राम, पूज्य महाराज श्री / आदरणीय कार्यकर्ता बंधुओं,आपके चरणों में मस्तक नमन करता हूं / आपको सादर प्रणाम । समाचार पत्र, टेलीविजन व मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपको जानकारी मिल रही होगी कि नेपाल के दामोदर कुंड से निकली कालीगंडकी तट के शिलाखंड (जिन्हें शालिग्राम कहा जाता है), वे कल रात्रि को अयोध्या पहुंच रहे हैं। दिनांक 2 फरवरी प्रातः काल वे दोनों शिलाखंड राम जन्मभूमि मंदिर के लिए भेंट किए जाएंगे, ये शिलाखंड जनकपुर जानकी मंदिर के पूज्य महंत राम तपेश्वर दास जी महाराज की ओर से, नेपाल की हिंदू जनता की ओर से, नेपाल सरकारों की सहमति,सहयोग से भेंट रूप में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को दिए जा रहे हैं। भगवान के प्रतिनिधि स्वरूप अयोध्या में निवास करने वाले आप संत महापुरुषों के चरणों में/ कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि इन शिला खंडों को स्वीकार करने के लिए 2 फरवरी प्रातः काल 10:30 बजे रामसेवकपुरम में पधारने की कृपा करें। आपसे यह भी प्रार्थना है कि आप अपने आसपास के संत महात्माओं / कार्यकर्ताओं को भी यह समाचार देकर आमंत्रित कर सकते हैं। हरि ओम तत्सत । निवेदक चंपत राय
Sanjeev Singh Raghvendra Narayan Pandey R Pravesh Mishra Lallu Singh Indra Pratap Tiwari ‘Khabbu Tiwari’MLA Ram Chandra Yadav Mla अमित सिंह चौहान Gorakhnath BaBa Amit Singh Chauhan