
एटा थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई दंपत्ति की हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण, संपत्ति के लालच में साथी के साथ मिलकर भाई ने ही की सगे भाई तथा भाभी की हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े तथा आलाकत्ल चाकू बरामद।
घटना का विवरण-
दिनांक 30.01.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम श्रीकरा में गांव से बाहर जिस्समी पुल, के पास रह रहे जितेंद्र उर्फ टीटू पुत्र स्व0 मोहर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष जाति लोधी राजपूत व उसकी पत्नी प्रीति उम्र करीब 24 वर्ष की हत्या तथा उनके 03 वर्षीय बालक को घायल कर देने के संबंध में मृतक के भाई पंकज पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम श्रीकरा थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर *मुअसं- 37/23 धारा 302, 307, 506 भादंवि* बनाम ग्रीशचंद पुत्र सुनहरी लाल निवासी ग्राम नगला जट्टा थाना कोतवाली देहात एटा आदि 03 नफर पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तारी एवं अनावरण-
दिनांक 31.01.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पूर्वाह्न मुकदमा उपरोक्त में आगे की कारबाही की जा रही है