भाकियू स्वराज का मांगों को लेकर धरना जारी

भाकियू स्वराज का मांगों को लेकर धरना जारी*

कासगंज। भाकियू स्वराज का गढ़ी हरनाठेर गांव में 26 वें दिन भी जारी रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय पर तीन बार हुए हमले में कार्रवाई व अन्य मांगों को लेकर पदाधिकारी व किसान धरना दे रहे हैं। किसानों ने धरना स्थल पर कहा कि प्रशासन उनकी मांगों जब तक नहीं मानेगा धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा।

सोमवार को भाकियू स्वराज के प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय ने कहा कि प्रशासन ने छह जनवरी को हुई घटना की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी में जो पुलिस अधिकारी रखे गए हैं। उनकी भूमिका 26 सितंबर को कोतवाली कासगंज में किसानों पर हुए हमले में संदिग्ध थी।

किसान इस पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। यह आने वाला समय ही बताएगा। गढ़ी हनाठेर में चल रहे धरना स्थल पर प्रमुख रूप से एके लोधी, बबलू बघेल, हरिश्चंद्र बघेल, रामेश्वर सिंह राजपूत, अवधेश श्रीवास्तव, मोहित यादव, अनूप पाराशर, महेंद्र सिंह लोधी व अन्य किसान मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks