ज्ञान महायज्ञ में श्री राम विवाह के उत्सव पर शहनाईयों के धुन पर राम विवाह उत्सव संपन्न हुआ।

श्री काशी सत्संग मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्रीरामचरित मानस नवाहन ज्ञान महायज्ञ में श्री राम विवाह के उत्सव पर शहनाईयों के धुन पर राम विवाह उत्सव संपन्न हुआ।

वाराणसी पूरे परिसर में खुशी का माहौल था ढोल की थाप घंटा घड़ियाल के साथ श्री राम दरबार की आरती उतारी गई 151 भूदेव द्वारा वैदिक मंत्र का उच्चारण किया गया इस शुभ अवसर पर महिलाएं विवाह का गीत गा रही थी पूरा परिसर राम मय हो गया श्री राम दरबार की भव्य आरती उतारी गई आचार्य श्री सूर्य लाल मिश्र संगीतमय मानस पाठ कर रहे थे पूरे परिसर में प्रसाद मिष्ठान का वितरण किया गया श्री राम विवाह के उत्सव पर ज्ञानवापी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र कुमार पाठक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल गोपीनाथ सर्राफ नंद गोपाल सिंह सर्वज्ञ मिश्रा शक्ति सिंह लल्लन प्रसाद प्रजापति बनवारी लाल शर्मा एलन कपूर देवेंद्र उपाध्याय रवि मिश्रा दीपक कुमार सिंह प्रमोद कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे शाम को झांसी से पधारी पितांबरा दीदी का प्रवचन हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks