पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

एटा।सविता महासभा जलेसर के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन किया गया जिसमें पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों द्वारा बढ- चढ़कर के भाग लिया गया सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर जननायक की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार सविता प्रदेश अध्यक्ष रहे , रजनी साहू चेयरमैन कासगंज के द्वारा पिछड़े समाज को संगठित होकर राजनीति में उतरने की सलाह दी कहा जब तक समाज के लोग राजनीति में नहीं होंगे तब तक समाज की उन्नति संभव नहीं है नीलम प्रजापति जलेसर के द्वारा अपने वक्तव्य में शिक्षा पर जोर देते हुए जननायक पर स्वरचित गीत प्रस्तुत किया- अभिमान ये हमारे ईमान ये हमारे इनको नमन करो नमन करो यह पिछड़ों की पहचान हैं इनको नमन करो नमन करो, जवाहरलाल बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अति पिछड़ा मंच, मनोज कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति जलेसर ,मलखान सिंह प्रजापति ,अमित कुमार प्रजापति, कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र कुमार सविता जी ने पिछड़ा वर्ग से आए समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अध्यक्ष देवकीनंदन सविता रहे, कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेक प्रजापति के द्वारा किया गया |
डॉक्टर रविंद्र सिंह सविता ,एसके सविता नंदवंशी, मुकेश धामा, सुदामा प्रसाद सविता, सतीश सविता, विक्रांत माधौरिया एवं समिति की समस्त सदस्यगण पदाधिकारी मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks