कसौटी पर कार्यकलाप, थानाध्यक्षों की 900 अंकों की परीक्षा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । हर कोतवाल को हर माह 15 पैरामीटर पर काम करना होगा। इन पैरामीटर के लिए 900 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें हर पैरामीटर के अलग-अलग अंक निर्धारित हैं। सबसे अधिक अंक लाने वाले थाना प्रभारी को सम्मानित किए जाने की योजना है। सबसे अधिक अंकर विवेचना निस्तारण और आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण करने के दिए गए हैं।
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण की ओर से सभी जनपदों के लिए एक निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा कि सभी थाना प्रभारी बनाए गए परफॉर्मा अनुसार काम करेंगे। हर महीने काम का आकलन किया जाएगा। उसके थाना क्षेत्र में कितनी घटनाएं हुई उनमें कितनी घटनाओं का खुलासा किया, कितनी विवेचनाओं का निस्तारण किया। कितने वारंटियों को पकड़ा और कितने इनामी बदमाशों को पकड़ा। इस आधार पर असेसमेंट किया जा रहा है। सबसे अधिक अंक लाने वाले थानादारे इस परीक्षा में अव्वल माने जाएंगे।
आईजीआरएस के मामले की सुनवाई बढ़ी, दर्ज हुए मुकदमे एटा। सभी थानों पर यह प्रक्रिया लागू होने के बाद थाना प्रभारी हर दिन काम की समीक्षा कर रहे है। सबसे अधिक जोर आईजीआरएस के मामलों पर रहता है। कोतवाली नगर में जनवरी माह में 293 आईजीआरएस पर शिकायतें आई। शिकायतों के निस्तारण में करीब 90 शिकायती पत्रों पर मुकदमा दर्ज किए गए। 150 से अधिक मामले में दोनों पक्षों को पांबद कर दिया। शेष मामले जमीन संबंधी थे। तक सात मामले लंबित चल रहे है। कोतवाली नगर प्रभारी डा.सुधीर राघव ने बताया कि जो मामले आ रहे है उनका निस्तारण किया जा रहा है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निधौली रोड निवासी शादी के लिए गुमराह करता आ रहा है। इस मामले में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना पर विवेचना की जा रही है। ऐसे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी छत्रपाल ने भेजी शिकायत में कहा था कि उन्होंने बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। उनके साथी ने उन्हें सिर्फ बीस हजार रुपये ही दिए। इस मामले का भी मुकदमा दर्ज किया गया।
एडीजी की ओर से यह 15पैरामीटर पर काम का आकलन कराया जा रहा है। हर पैरामीटर के अलग-अलग अंक हैं। हर महीने थाना प्रभारियों के अंकों को देखा जा रहा है। अपराध समीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले थाना प्रभारी को सम्मानित किया जाता है। धनजंय कुशवाह, एएसपी एटा
पैरामीटर का नाम अंक
विवेचना निस्तारण 175
एनपीडब्ल्यू 50
महिला वीट भ्रमण 50
आईजीआरएस 150
ऑपरेशन पहचान 100
सिटीजन चार्टर 50
माल निस्तारण 50
संपत्ति जब्तीकरण 50
गैंगस्टर कार्रवाई 50
अज्ञात चोरियों का खुलासा 50
एफआईआर रजिर्स्टर 50
पोस्को एक्ट में कार्रवाई 25
पैदल गश्त 25
एंटी रोमियो 25