03 अभियुक्त गिरफ्तार 25 लीटर कच्ची शराब बरामद



एटा ~ जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार 25 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

1- थाना जैथरा
थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को निजामाबाद तिराहे के पास से 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर मु0अ0स0- 307/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- श्यामसुंदर पाण्डे पुत्र रामखिलाड़ी निवासी निजामाबाद थाना जैथरा एटा।

बरामदगी
1- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।

2- थाना नयागांव
थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को प्राइमरी स्कूल के आगे नयागांव एटा से 05 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर मु0अ0स0- 163/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1- रकील पुत्र मंगसी निवासी सराय अहमगत थाना नयागांव एटा।

बरामदगी
1- 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद ।
2- थाना बागवाला
थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम लंमहैटा पैराई से 05 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर मु0अ0स0- 165/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1- ज्ञान सिंह पुत्र मालिखान सिंह निवासी लंमहैटा थाना बागवाला एटा।

बरामदगी
1- 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks