
लखनऊ: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तैयारियां शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर नेतृत्वकताओं और कार्यकर्ताओं को काफी समय से इसका इंतजार था। इस लिस्ट के सामने आने से सबसे ज्यादा खुशी शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों को हुई है। कार्यकारिणी में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किरनमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद मिला है। प्रो. रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महाचसचिव चुने गए हैं। वहीं इस लिस्ट के सबसे अहम नामों में शामिल शिवपाल सिंह यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों रामचरितमानस विवादित बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।