चर्चित हिन्दूवादी किसान नेता राजू आर्य के कर कमलों से शुभारंभ हुआ विराट महिला सम्मेलन
(महिला शक्ति ही हिन्दुस्तान की प्रथम महाशक्ति …….राजू आर्य )

एटा ! राजकीय जिला क्रषि एवं औधोगिक विकास प्रदर्शनी के बैनर तले आयोजित हो रहे एटा महोत्सव 2023 के विशाल पंडाल में आज रविवार को विहिप गौरक्षा मंच की प्रान्त अध्यक्षा श्रीमती अर्चना सक्सैना ( डॉली ) के संयोजन में समपन्न हुऐ विराट महिला सम्मेलन में जुटी महिलाओं की संख्या के अतिरेक ने जहां एटा महोत्सव को रगंमय करते हुऐ महाकवि रगं जी की धरती को विभिन्न रगों में रंगीन किया तो वहीं महिला सशक्तीकरण के उद्गेश्य की परिकल्पना को साकार कर यह ऐहसास कराया कि महिला जगत जननी ही नहीं है बल्कि वह भारत माता को अखण्ड व सुरक्षित रखने एवं आत्मरक्षार्थ वीर रानी लक्ष्मीबाई तथा मां दुर्गा का रूप भी धारण करने में हिचकती नहीं है ! एटा महोत्सव में आज रविवार को आयोजित विराट महिला सम्मेलन का भव्य उदघाटन करते हुऐ युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री तथा कट्टर हिन्दूवादी किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने पंडाल में मौजूद हजारों माताओं व बहिनों का वदंन अभिनदंन कर संबोधित करते हुऐ कहा कि आर्य व्रत की इस धरा पर हमेशा भारत माता ही प्रथम द्रष्टया पूज्यनीय रही है तथा भारत माता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद के चलते अब महिला सबला नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आयी है ! क्योंकि विश्व की महाशक्तियों में अपना वरीयता क्रम में स्थान बनाने वाला हिन्दुस्तान महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नेत्रत्व में आज विदेशी शक्तियों को भी उनके खराब समय में विभिन्न प्रकार की सहायताऐं उपलब्ध करा रहा है ! कट्टर हिन्दूवादी युवा नेता राजू आर्य ने आज महिला सम्मेलन मे दिऐ गऐ अपने उदबोधन में कहा कि द्वापर में कुछ आततायियों द्वारा जब मां द्रोपदी के चीर हरण का कुत्सिक प्रयास किया तो प्रभु श्री क्रष्ण नें अद्रश्य महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत होकर उनकी सुरक्षा कर महिलाओं का मान सम्मान स्वाभिमान को बरकरार ही नहीं रखा बल्कि यह समझाने का प्रयास किया कि महिला ही जगत जननी है तथा इसके आगे सब कुछ शून्य है ! राजू आर्य ने महिला सम्मेलन के विशाल मंच पर संयोजिका श्रीमती अर्चना सक्सैना ( डॉली ) व आयोजन समिति द्वारा किऐ गऐ भारी भरकम सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि शायद प्रथम बार मुझे इस विराट महिला सम्मेलन के उदघाटन करने का सौभाग्य मिला है , इसलिऐ में महोत्सव के इस सार्वजनिक विशाल मंच से महिलाओं एवं बहिनों की एक पुत्र व भाई के रूप में जब तक जीवित रहूंगा तब तक उनकी सुरक्षा के लिऐ अपने आपको संकल्पबद्द घौषित करता हूं !
कार्यक्रम को ब्रजप्रांत की महिला अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान सहित अन्य नामचीन महिलाओं ने संबोधन कर महिला सशक्तीकरण की बात रखी ! संचालन आरोही ने किया ! इस अवसर पर राकेश कश्यप , विशनपाल सिहं चौहान , सतेन्द्र यादव नेताजी , विपिन यादव , अखिलेश यादव कोयला , रगंलाल यादव , राजेश यादव,मोनू ठाकुर , सुनील कश्यप , पुष्पेन्द्र यादव , कल्लू पुन्डीर , ठा. राजकुमार सिहं , रामकुमार यादव , विजय यादव , योगेन्द्र यादव, विजय वर्मा , सोनी प्रतिहार , भारत सिहं वर्मा , राजेश गुप्ता सहित सैकडों महिलाओं ने भाग लिया ! महिला सम्मेलन के इस कार्यक्रम में एक महिला को मिसेज एटा चुना गया !