पिता-पुत्र की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन,परिवारीजनों को किया जाएगा काॅरंटीन

*पिता-पुत्र की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन* *परिवारीजनों को किया जाएगा काॅरंटीन* *मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी को किया गया सील* *स्वास्थ्य विभाग ने 52 लोगों के लिए सैम्पिल* *जनपद एटा के अलीगंज कस्बे में बीते चार दिनो में संदिग्ध बीमारी के कारण पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुत्र की कोरोना जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है। अहतियात के तौर पर एसडीएम पी0एल0 मौर्या ने गली को हाॅट स्पाॅट घोषित करते हुए सील करवा दिया है। विदित हो कि इसी गली में एक व्यक्ति पहले ही पाॅजिटव पाया गया था, तब भी उक्त गली को सील कर दिया गया था। लगातार दो मौतों के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज 52 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। विभाग द्वारा मृतकों के परिजनों को 14 दिन के लिए काॅरंटीन कराया जाएगा।* *विदित हो कि मोहल्ला रामप्रसाद चैधरी पहले से ही संदिग्ध मानी जा रही थी। यहां पर लगभग बीस दिन पहले एक व्यक्ति के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। बीती 5 जुलाई को मोहल्ला निवासी राजकुमार गुप्ता की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद राजकुमार के पुत्र सोनू गुप्ता की 8 जुलाई को तबियत खराब हुई थी। बताया जाता है कि सोनू की बुखार, खासी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सोनू को एक क्लीनिक पर भी ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण परिवारीजन आगरा ले गए थे। उसी रात में ही आगरा में उसकी मौत हो गई* *युवक की मौत के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मोहल्ला रामप्रसाद चैधरी को हाट स्पाॅट घोषित करते हुए सील कर दिया। एसडीएम पी0एल0 मौर्या ने बताया कि युवक की जांच रिपोर्ट आना बांकी है, रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks