स्वीडन की युवती अवागढ़ की बहू, फेसबुक पर प्रेम

स्वीडन की युवती अवागढ़ की बहू, फेसबुक पर प्रेम

एटा – अवागढ़ का इंजीनियर विदेशी बहू लेकर आ रहा है। दस वर्ष तक फेसबुक पर प्यार करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध रहे है। दोनों की शुक्रवार को हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से शादी हुई। विदेशी युवती अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गई। शादी करने वाला युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। यह शादी क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अवागढ़ के जलेसर रोड स्थित गीमत सिंह की साइकिल सही करने की दुकान है। उनके बेटा पवन कुमार ने बीटेक किया था। बीटेक करने के बाद कुछ समय देहरादून में नौकरी की। इसके बाद वह घर आ गया। पवन ने बताया कि वर्ष 2012 में फेसबुक पर स्वीडन की कृस्टीना लिवई नाम की युवती से मुलाकात हो गई। दोनों लोग फेसबुक पर बातें करने लगे। धीरे-धीरे दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। एक दूसरे को चाहने लगे। फेसबुक के बाद दोनों मोबाइल फोन से बात करने लगे। फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच वर्ष पहले स्वीडन से युवती मिलने के लिए आगरा आ गई। अवागढ़ से पवन भी आगरा चला गया। तभी दोनों ने शादी करने का प्लान कर लिया। पवन के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कैसे ही दोनों परिवारों में सहमति बन गई। 27 जनवरी की शादी का मुहुर्त तय किया गया। हिन्दू रीति रिवाज से शादी होने जा रही है।

पवन के पिता खुश पवन के पिता गीतम सिंह ने बताया कि बेटे की खुशी में ही हम सभी की खुशी है। जो शादी हो रही है वह अच्छी है। विदेशी बहू घर में आ रही है। यह कार्यक्रम अवागढ़ के प्रेमा देवी स्कूल में चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks