मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र में छात्राओं की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित छात्राओं की मां की तरफ से मझोला थाने में रिश्ते के चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
महिला मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार की रहने वाली है। वह शिक्षिका है। पति बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड गोंडा में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। दो बेटियां पढ़ाई कर रही हैं। मकान की ऊपरी मंजिल पर अनिल भटनागर नाम का युवक रहता है। महिला के मुताबिक वह रिश्ते का देवर है। उसने छत से बेटियों के नहाते समय वीडियो बना ली। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर अनिल भटनागर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।