मां मदालशा इंटर कॉलेज पर 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
नगर क्षेत्राधिकारी ने कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया।

एटा–
आज शिकोहाबाद रोड स्थित मां मदालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा 74वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सैकड़ों बालक बालिकाओं ने नृत्य एवं गायन का प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। स्कूल कार्यक्रम में मुख्य रूप से आए नगर क्षेत्राधिकारी श्री राजकुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जहीर अहमद एवं श्री एकेश लोधी एडवोकेट और पत्रकार साथियों में सोनी प्रतिहार उर्फ भूपेंद्र सिंह, भारत वर्मा, राहुल वर्मा ,बबलू चक्रवर्ती, पंकज गुप्ता, ज्ञानेश कुमार एवम् आशु शर्मा का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बहुत ही सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी जिसमें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं गई। नगर क्षेत्राधिकारी श्री राजकुमार सिंह ने 74वे गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों एवं उनके परिवार वालों के साथ साथ स्कूल में उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कम शब्दों में बोलते हुए अपनी वाणी से संदेश भी दिया।