परेड ग्राउण्ड में हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

( राज्यमंत्री अनूप वाल्मीक ने ली सलामी किया ध्वजारोहण )
एटा ! पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर आज गुरूवार को 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदोपरान्त राष्ट्रीय गान की धुन पर सामूहिक गान हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की टोलियों के निरीक्षण के उपरांत समस्त टोलियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा परेड को संविधान उल्लिखित संकल्प पढ़कर शपथ ग्रहण कराई गयी, एंव उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी गयी। साथ ही समस्त पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करने हेतु कहा गया।
मुख्य अतिथि अनूप प्रधान वाल्मीकि राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा कहा कि लम्बे संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिए हमें आपसी द्वेष, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र की भावना को त्यागकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हुए मिल जुलकर शान्ति, प्रेम, अमन चैन, भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाले आगामी चुनावों से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति का ये कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे, इसके लिए जनपद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपने अपने स्तर पर जनसेवा कर रहे संगठनों आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2022 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, पेंशनर्स, समाजसेवी तथा पुलिस मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में गणतंत्र दिवस की परेड में समस्त परेड कमांडर व टोलियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा को दृष्टिगत रखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पदक से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों का विवरण:-

  1. उ०नि० ना०पु० 912480150 -श्री दिनेश सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  2. उ०नि० ना०पु० 872010813- श्री नवीन कुमार शर्मा – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  3. मु०आ०ना०पु० 942331255 ब्रहम प्रकाश- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  4. मु०आ०ना०पु० 952234599 अरूण कुमार -अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  5. उ०नि०ना०पु० 822491488 श्री मुरारी लाल शर्मा- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  6. उ०नि०ना०पु० 822280837 श्री सुरजन सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  7. उ०नि०ना०पु० 820930206 श्री सतेन्द्र पाल सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  8. उ०नि०ना०पु० 862490184 श्री श्याम सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  9. मु०आ०ना०पु० 912010526 राम प्रकाश- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  10. मु०आ०ना०पु० 842210852 गोवर्धन सिंह बहादुर- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  11. मु०आ०स०पु० 630730581 बलवीर सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  12. मु०आ०चालक बृजेश कुमार 822233277 -अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  13. निरीक्षक ना०पु० 960501252 अनुज कुमार- उत्कृष्ट सेवा पदक
  14. उ०नि० (लिपिक) 992490041असनेन्द्र कुमार सिंह- उत्कृष्ट सेवा पदक
  15. मु०आ०स०पु० 960750276 प्रेम चन्द्र- उत्कृष्ट सेवा पदक
  16. टीएसआई 950540800 श्री बचान सिंह उत्कृष्ट- सेवा पदक

वर्ष 2022 के दौरान सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का विवरण:-

01.श्री सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोत0नगर एटा

  1. श्री सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतo देहात एटा।
  2. श्री जगदीश चन्द्र प्रभारी निरीक्षक जलेसर एटा
  3. श्री शम्भूनाथ सिंह प्रभारी सर्विलांस / स्वॉट एटा
  4. श्री अजय कुमार त्रिपाठी निरी. स्था.अभि. ईकाई एटा।
  5. श्री शाहनवाज़ हुसैन रेडियो निरीक्षक एटा
  6. श्री संजीव कुमार तौमर तत्कालीन प्रभारी सर्विलांस / गैगस्टर सैल एटा
  7. श्री अनुज चौहान थानाध्यक्ष सकीट एटा
  8. उ०नि० श्री अजय भदौरिया वाचक कार्यालय एटा
  9. उनि0 श्री राकेश कुमार सिंह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ एटा
  10. उ०नि० श्री रीतेश ठाकुर, प्रभारी चौकी पटियाली गेट, थाना कोतवाली नगर, एटा
  11. उ0नि0 श्री सन्दीप राणा थाना जैथरा, एटा।आरक्षी श्री सुरेश प्रताप सिंह शाखा
  12. उ0नि0 श्री दिनेश सिंह थानाध्यक्ष पिलूआ।
  13. मौ० हारून, उर्दू अनुवादक अपर पुलिस अधीक्षक एटा
  14. श्री अमित कुमार शर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सर्विलान्स सैल, एटा।
  15. श्री आलोक कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सीसीटीएनएस सेल. एटा।
  16. मुख्य आरक्षी रियाज अहमद स्वाट टीम, एटा।
    18.मुख्य आरक्षी दीपक त्रिवेदी स्वाट टीम, एटा।
  17. मुख्य आरक्षी सगीर खाँ स्वाट टीम, एटा।
  18. मुख्य आरक्षी अमित तोमर सर्विलान्स सेल,
  19. मुख्य आरक्षी अतुल कुमार सोशल मीडिया सेल, एटा
  20. प्रधान आरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह गोपनीय कार्यालय, एटा।
  21. आरक्षी अजयपाल साईबर सेल, एटा।
  22. मुख्य आरक्षी सुरेश प्रताप शाखा डीसीआरबी, एटा
  23. मुख्य आरक्षी 469 कैलाश कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  24. मुख्य आरक्षी 312 मनीष कुमार कोर्ट मोहर्रिर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो (द्वितीय) एटा
  25. मुख्य आरक्षी 284 सुबोध कुमार थाना बागवाला, एटा।
  26. मुख्य आरक्षी 521 सुनील कुमार कोर्ट मौहर्रिर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट – 17, एटा
  27. आरक्षी पुलिस जितेन्द्र सिंह सर्विलास सेल, एटा। मुख्य
    30.आरक्षी 400 मनोज कुमार स्वाट टीम, एटा
    31.आरक्षी पुलिस विनीत कुमार पुलिस लाईन्स, एटा
    32.श्री जुगेन्द्र सिंह राठौर पुत्र स्वo सुखराम सिंह राठौर निवासी प्रथमनगर, आगरा रोड, थाना को० देहात जनपद एटा
    33.श्री शीलेन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम दरिगपुर थाना पिलुआ जनपद एटा
    34.महिला आरक्षी रितु रानी थाना रिजोर, एटा
    35.मुख्य आरक्षी प्रेमपाल सिंह थाना मिरहची एटा
    36.मुख्य आरक्षी टीपी सर्वेश कुमार,यातायात कार्यालय, एटा।
    37.फालवर दुर्वेश कुमार
    पुलिस लाईन्स, एटा
    38.स्वीपर सतीश कुमार पुलिस लाईन्स, एटा।
    39.श्री पंकज कुमार अभियोजन अधिकारी,
    40.श्री सर्वेश कुमार चौहान शासकीय अधिवक्ता
    41.श्री कृष्ण यादव, वि आ अभियोजक, एटा
    42.श्री रेशपाल सिंह राठौर जिला शासकीय (फौजदारी) एटा

यू0पी0 112 एटा व जागरुक कॉलर जनपद एटा के प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण:-

  1. कमाण्डर बृजेन्द्र कुमार पीआरवी 1946
  2. कमाण्डर विनोद पीआरवी 1946
  3. कमाण्डर श्यामवीर पीआरवी1955
  4. सब कमाण्डर पुष्पेन्द्र चौधरी पीआरवी 1955
  5. सब कमाण्डर प्रीती चौधरी पीआरवी 1946
  6. सब कमाण्डर प्रीती वर्मा पीआरवी 1946
  7. सब कमाण्डर नीलम रानी पीआरवी 1946
  8. पायलट अजरुददीन पीआरवी 1946
    09.पायलट जीतेन्द्र पीआरवी 1946
  9. पायलट प्रदीप कुमार पीआरवी 1955
  10. कॉलर राघवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोदाऊ थाना – जलेसर जनपद एटा को सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तथा जनपद एटा के स्कूली एंव डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। जिस क्रम में सभी प्रोग्राम करने वाले डांस एकेडमी व स्कूल के छात्र व छात्राओं को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
    उक्त मौके पर विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड , भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पांडेय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अन्य पुलिसकर्मी एवं पुलिस कर्मियों के परिजन आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks