
एटा।
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र में संचालित परिवार परामर्श केंद्र दिनांक 24/1/2023 आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी:- आकृति शर्मा पुत्री शिव सेवक शर्मा निवासी कुठीला लायकपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा। प्रतिवादी:- अमन कुमार पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा निवासी गढवाला थाना पिलुआ जिला एटा।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर डॉ अनिल कुलश्रेष्ठ, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश,पूजा मौजूद रहे।