वध हेतु ले जाए जा रहे 134 राशि गोवंश बरामद, 04गौ-तस्कर गिरफ्तार

*अहरौरा पुलिस द्वारा जंगल के रास्ते क्रूरता पूर्वक वध हेतु ले जाए जा रहे 134 राशि गोवंश बरामद, 04गौ-तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा गो-तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।आज थानाप्रभारी कुमुद शेखर सिंह थाना अहरौरा मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र जंगल के रास्ते वध हेतु मारते पीटते हुए पैदल ले जा रहे 134 राशि गोवंश के साथ 04 गौ-तस्करों समशुद्दीन पुत्र सरीफ निवासी डिलाही करमा जनपद सोनभद्र, गुड्डु पुत्र मिठाई बनवासी निवासी गुलरिहवा लोहरा जनपद सोनभद्र,विरेन्द्र पुत्र मिठाई बनवासी निवासी गुलरिहवा लोहरा जनपद सोनभद्र,रिन्कू पुत्र छठ्ठ बनवासी निवासी गुलरिहवा लोहरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तारकिया गया । उक्तगिरफ्तार अभियुक्तोंद्वारा पुछताछ मे बताया की हम लोग पशुओं को जंगल के रास्ते वध हेतु ले जा रहे थे । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0- 16/2023 धारा 3/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रूरता अधि. अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks