भोजपुर में कोरोना संक्रमित चालीस वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत

 

भोजपुर : कस्बे के एक मोहल्ला निवासी चालीस वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का एक सप्तह से जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। कोरोना संक्रमण से क्षेत्र में दूसरे मरीज की मौत होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत के बाबू,सफाई नायक एवं थोक दवाओं के व्यापारी सहित पांच ग्रामीण कोरोना पोजोटिव पाये गये थे। सभी का टीएमयू में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के परिजनों सहित उनके संपर्क में रहे 130 ग्रामीणों के नमूने लेकर कोरोना जांच कराई थी। इनमें 127 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीन रिपोर्ट अभी नही आईं हैं। चालीस वर्षीय युवक की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। सोमवार की रात को युवक की मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे भोजपुर के मोहल्ला खद्‍दर बाजार निवासी युवक नाजिम 40 का शव उसके घर पहुंचा गमगीन माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बीच मुरादाबाद से आय स्वास्थ्य कर्मियों टीम की देखरेख में पीपलसाना बाईपास पर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। दस दिन पूर्व निकट के गांव पीपलसाना निवासी ट्रक चालक की मौत के बाद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से यह दूसरी मौत हुई है

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks