
वर्षों बाद गिद्ध देखकर लोगों खुशी जताई
कासगंज – बिलराम कस्बा में आम के बाग में पेड़ पर बैठा गिद्ध लोगों लोगों में कौतूहल का विषय बन गया। जिले में कई वर्षों बाद गिद्ध देखकर लोगों खुश नजर आए। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार गिद्धों के सरंक्षण के लिए योजनाएं चला रही है। प्रदेश के तराई क्षेत्रों में गिद्ध संरक्षण के कार्य चल रहे हैं। जिले में गिद्ध दिखना पर्यावरण के लिए शुभ संकेत है।
रविवार को बिलराम के लोगों ने बताया कि कस्बा के निकट ही आम के बाग में पेड़ पर गिद्ध बैठा दिखा। जिले में कई वर्षों से गिद्ध दिखाई नहीं दे रहे थे। जैसे ही लोगों ने पेड़ पर गिद्ध को बैठे देखा तो उसके फोटो खींचना शुरू कर दिए।
स्थानीय लोग गिद्ध को देखकर खुश नजर आए। जिले में गंगावन व भागीरथ वन शुद्ध पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यह गिद्ध कैसे यहां तक पहुंचा इस बारे में लोग जानकारी नहीं दे सके।
डीएफओ हरीशंकर शुक्ला ने बताया कि सरकार गिद्धों के संरक्षण के लिए योजनाएं चला रही है। प्रदेश के तराई व बुंदेलखंड में गिद्ध का संरक्षण हो रहा है। गिद्ध हमेशा ऊंचे पेड़ पर बैठते हैं और उसी पर अपना घोंसला बनाते हैं। जिले में गिद्ध का दिखना अच्छी बात है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, कासगंज में वर्ष 2002 तक दिखते थे, इसके बाद विलुप्त होते चले गए। वहीं पड़ोसी जनपद हाथरस में गिद्ध देखे गए। इनकी हाल में ही कासगंज समेत सभी जिलों में गिद्ध की गणना भी की गई थी।