सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व स्टाफ से अभद्रता

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व स्टाफ से अभद्रता

एटा,अलीगंज, । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे कुछ लोगों ने चिकित्सक व स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। जातिसूचक शब्द भी कहे। अन्य स्टाफ के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाली अलीगंज में चिकित्सा अधिकाकारी डा. सर्वेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रेम सिंह वर्मा व अन्य स्टाफ ने मिलकर तहरीर दी है। बताया है कि शनिवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार-पांच लोग शराब के नशे में आए और मनमुताबिक दवा मांगने लगे। एक ने अपना नाम केपी सिंह निवासी नगला पड़ाव अलीगंज बताया। स्टाफ ने कहा कि जो परेशानी है उसी की दवा दी जाएगी। इसी बात पर आरोपी भड़क गए और मारपीट करने लगे। जातिसूचक शब्द भी कहे। अन्य स्टाफ को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks