मौनी अमावस्या स्नान पर्व सकुशल ढ़ग से सम्पन्न

मौनी अमावस्या स्नान पर्व सकुशल ढ़ग से सम्पन्न

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पावन अवसर पर सायं 06 बजे तक 02 करोड 09 लाख लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पूजनीय सन्तो, कल्पवासियों पर हेलीकाॅप्टर से की गयी पुष्प वर्षा

प्रयागराज(राम आसरे)। मौनी अमावस्या का पावन स्नान पर्व सकुशल ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगम सहित अन्य स्नान घाटों पर 02 करोड़ 09 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, पूजनीय संतो, कल्पवासियों पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते रहे। एडीजी जोन भानु भास्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद एवं विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सभी सेक्टरों एवं स्नान घाटों पर आवश्यक व्यवस्थओं की निगरानी रहते रहे। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात से ही भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण करते रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में तैनात अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते रहे। भ्रमणशील अफसरों में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश, पुलिस अपर आयुक्त आकाश कुलहरि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला राजीव नारायण मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक मेला आदित्य शुक्ला शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks