
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, मिरहची पुलिस द्वारा तीन शातिर अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मु0अ0सं0 11/23 धारा 379, 411 भादवि में वांछित तीन अभियुक्तों को कुटैना नहर पुल थाना मिरहची एटा से चोरी की डिस्कवर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- विवेक कुमार पुत्र रामपाल सिंह
2- जयन्त कुमार पुत्र विमल कुमार
3- विकाश कुमार पुत्र रामकुमार निवासीगण ग्राम लोधामई थाना मिरहची जनपद एटा
बरामदगी-
1- एक चोरी की मोटरसाईकिल डिस्कवर, नंबर- यूपी 82 डब्ल्यू 9041
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री अभिमन्यू शर्मा
- का0 कलाम
- का0अमित कुमार
- का0 इन्द्रजीत कुमार