जिसके लिए जेंडर बदला,धोखा दे गई

जिसके लिए जेंडर बदला,धोखा दे गई

प्यार में जेंडर बदलवाने वाली सना उर्फ सोहेल के साथ सोनल।
झांसी, संवाददाता। जिसके प्यार में सना ने जेंडर बदलवाने के लिए कई कष्टप्रद सर्जरी कराईं, 12 लाख रुपये खर्च करके सोहेल बनी, वही प्रेमिका धोखा दे गई। उसने अपना दूसरा प्यार ढूंढ़ लिया और सोहेल को छोड़ गई। परेशान सोहेल ने कोर्ट में दावा दायर कर दिया। कोर्ट से नोटिस जारी हुए पर प्रमिका हाजिर नहीं हुई। गैरजमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जमानत पर छोड़ा गया है।

यह अजब-गजब कहानी झांसी के प्रेमनगर की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम सना प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। उसने बताया कि मकान मालिक की बेटी सोनल से उसे प्यार हो गया। सोनल ने भी उसके प्यार को स्वीकार किया। हम दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। सोनल के घरवालों ने कमरा खाली करा लिया तो मैं सरकारी क्वार्टर में रहने लगी। सोनल भी मेरे साथ रहने लगी। सोनल के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पूछताछ में सोनल ने लिखकर दिया कि वह परिजनों के साथ नहीं, बल्कि सना के साथ रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks