एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं- 185/2020 धारा 363, 366, 354(क), 506, 507, 323, भादवि, 8/12 पोस्को एक्ट तथा 3(2) (5) SC/ST अधिनियम* में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 06.07.2020 को वादी बंटू पुत्र नेकराम निवासी आवास कॉलोनी अवागढ़ द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनाँक 01-07-2020 को वादी तथा उसकी पत्नी किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे तभी आवास कॉलोनी के निवासी हसीन, आरिफ, शाहिल आदि आये और मेरी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गये तथा रात्रि में 10 बजे मेरी पुत्री को कॉलोनी के पास छोड़कर भाग गए। अगले दिन मेरे पास अंजान नम्बर से फ़ोन आया और जातिसूचक गाली देकर कहा कि तेरी लड़की की हमने अश्लील वीडियो बना ली है अगर तूने कोई शिकायत की तो हम इसे वायरल कर देंगे। फिर मैंने कॉलोनी में जानकारी की तो उन्होंने मेरे फोन से नम्बर डिलीट कर मेरी पिटाई की। इस सूचना पर *थाना अवागढ़ पर मुअसं-185/2020 धारा 363, 366, 354(क), 506, 507, 323, भादवि, 8/12 पोस्को एक्ट तथा 3(2) 5 SC/ST अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 07.07.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त आरिफ, शाहिल, धांसू, हसमुद्दीन, हसीन, को उन्हीं के घर के पास से समय करीब 6.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना अवागढ़ से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- आरिफ उर्फ गुल्ला पुत्र मुन्ने खां निवासी आवास विकास कांशीराम कॉलोनी कस्बा व थाना अवागढ़ एटा
2- शाहिल उर्फ शाहिद पुत्र मुन्ना हसीन निवासी उपरोक्त
3- धांसू उर्फ अभिषेक निवासी उपरोक्त
4- हसमुद्दीन खां पुत्र मुन्ने खां निवासी उपरोक्त
5- हसीन पुत्र अलीम निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक केके बाल्यान
2- निरीक्षक रामौतार सिंह
3- उपनिरीक्षक शिवप्रसाद सिंह
4- आरक्षी मूलचंद कुमार
5- आरक्षी गौरव कुमार
6- आरक्षी रुचिन कुमार
7- आरक्षी लेनिन कुमार
8- आरक्षी अनिल कुमार
9- रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार
10- आरक्षी चालक कान्ती प्रसाद शर्मा।