जनपद कन्नौज के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित यादव एवं युवा जिला महासचिव आलोक कुमार वने

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद कन्नौज के छिबरामऊ के विशनगढ़ रामलीला ग्राउंड में संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की संयुक्त रूप से बैठक हुई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से संगठन एवं किसान, मजदूरों के हित में निरंतर सक्रियता बनाए रखने वाले युवा साथी रोहित यादव को युवा मोर्चा कन्नौज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया एवं युवा जिला महासचिव के पद पर आलोक कुमार यादव को नियुक्त करते हुए यह उम्मीद की गई है कि आप संगठन का विस्तार करते हुए किसान, मजदूर, नौजवान, बेरोजगारों के हक में संगठन द्वारा चल रहे भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय बेरोजगारी के खिलाफ मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे उपस्थित किसान मजदूर नौजवानों से संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि आप संगठन की 2 फरवरी को फिरोजाबाद की किसान महापंचायत सहित संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज हित में निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे आने वाले समय में किसानों की एक बड़ी पैदल मार्च एटा से लखनऊ के लिए प्रस्तावित है उसमें तन मन धन से सहयोग कर अपनी आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और मुख्यमंत्री से किसान नौजवान मजदूरों के हक में निर्णय कराने में सफल होंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश सचिव विशेष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष जदुवीर सिंह, युवा नेता विकास खेड़ा, निशांत शुक्ला, सनी राजपूत, राम लखन राठौर, आनंद यादव, आशीष यादव, हैदर मिस्त्री, अमित कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।