
लखनऊ , उत्तर प्रदेश की राजधानी इको गार्डन पुरानी जेल रोड लखनऊ में ज,द,यू महिला मंच की प्रदेश अध्यक्षा शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में लगभग पंद्रह सौ महिला पुरुष शान्ति पूर्वक विशाल धरना प्रदर्शन कर सरकार नीतियों को लेकर विरोध किया। जिसमें जाति आधारित गणना कराने की मांग, और स्थानीय निकाय चुनाव में ओ बी सी आरक्षण को समाप्त करने की योजना को साजिश बताया। और यह सरकार की नाकामी को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जुबले वाजो की सरकार है। अब देश को नितीश कुमार जैसे नेता की जरूरत है।
और आप लोगों को बताते चलें कि यही नहीं रुके किसानों पर हो रहे अत्याचार शोषण को लेकर सवाल उठाए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुंदेलखंड बांदा से महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल, अनूप सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष, संतोष कुशवाहा जे डी यू सांसद विहार, राजेंद्र प्रसाद विधानसभा सदस्य विहार, संगठन मंत्री हरिशंकर लखनऊ, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार भारती बांदा से इस तरह से सैकड़ों लोगों ने इस विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। लखनऊ एडिशनल एसपी ने ज्ञापन लेकर महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया।