
राजेश कमार शास्त्री
पुलिस टीम नें पी0ए0 सिस्टम, पोस्टर पम्पलेट आदि के जरिए यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया
सिद्धार्खनगर । सड़क सुरक्षा माह के पंद्रहवें दिवस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात देवी गुलाम के निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायात पुलिस टीम द्वारा पी0ए0 सिस्टम, पोस्टर पम्पलेट आदि के माध्यम से साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा आदि स्थानों पर यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया गया एवम प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायत टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 वाहन चालक का चालान किया गया तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके एवम सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके, वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 28 वाहनों से 31500/-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया ।