शुगर और बीपी वाले मरीज आलू का सेवन न करें, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। मेडिकल कालेज एनसीडी क्लीनिक मेडीकल आफीसर डॉ. चेतन चौहान ने बताया कि सर्दी के मौसम में बीपी, सुगर की बीमारी लोगों में अधिक प्रभावी हो रही है, जिससे बचाव के लिए प्रभावित लोगों को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। आलू से मिलने वाली कैलोरी को लोग दिनभर में खत्म नहीं कर पाते हैं। कैलोरी शरीर में अधिक बढ़ने पर बीपी, सुगर की बीमारी होने की अधिक संभावना रहती है।
एनसीडी मेडिकल आफीसर ने बताया कि क्लीनिक में प्रतिदिन 100 से 120 बीपी, सुगर के मरीज नियमित जांच कराने के लिए आते हैं, जिनकी क्लीनिक में मौजूद स्टाफ जांच कर रिपोर्ट वे अवगत कराता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं प्रतिदिन बीपी, सुगर के 25-30 मरीजों का परीक्षण कर उपचार देने का काम कर रहे हैं। सर्दी के मौसम में यह बीमारी अधिक प्रभावी हो जाती है। इससे ग्रसित मरीज सर्दी के कारण शारीरिक मेहनत कम कर पाते है। उसके साथ ही मौसम में खानपान बढ़ जाता है। घरेलू खानपान में बनने वाले अधिकांश खाद्य पदार्थ में आलू प्रमुखता से उपयोग में लाया जाता है। आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होने से सुगर की बीमारी को बढ़ाता है। इसलिए लोग इसका सेवन कम से कम करे। आलू के विकल्प के तौर पर अन्य फल, सब्जियों का उपयोग करें। ताकि सर्दी में बढ़ने वाली बीपी, सुगर की बीमारी से बचाव कर सकें।