चाचाओं ने मिलकर भतीजे और भाभी को पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

दो चाचाओं ने मिलकर भतीजे और भाभी को पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । छोटी-छोटी बातों में अपने ही अपनों पर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। कहीं पर जमीन विवाद में चाचाओं ने भाभी, भतीजे पर हमला कर दिया तो कहीं कीचड़ निकालने के विवाद में चचेरी सास पर भतीजों की बहुओं ने हमला कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

थाना जैथरा के गांव नगला सपडिन निवासी सोनकली पत्नी ठाकुरदास को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि जेठ के बच्चों की बहुओं ने घर के सामने कीचड़ निकालकर डाल दी थी। सोनकली ने कहीं और फेंकने की बात कहीं। इसी बात पर बहुओं ने सोनकली पर हमला कर दिया। सिर में ईंट मारकर गंभीर घायल कर दिया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव कुनावली निवासी प्रेमा पत्नी महेन्द्र, बेटा धर्मेन्द्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महेन्द्र ने बताया कि छोटे भाइयों ने पत्नी, बेटा पर हमला कर घायल कर दिया। जमीन बेंचने की बात कहने पर छोटे भाइयों ने हमला कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks