उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

वाराणसी उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर नई पेंशन योजना में जबरदस्ती कटौती एवं उक्त स्कीम को मनमाने तरीके से शिक्षकों को थोपे जाने तथा वित्त नियंत्रक महोदय प्रयागराज के तानाशाह पूर्ण वेतन रोके जाने संबंधी आदेशों के विरोध में व पुरानी पेंशन लागू कराने हेतु आज दिनांक 18/1/2023 को समय 2:00 अपराहन से 4:00 बजे तक जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद वाराणसी के परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षकों शिक्षामित्र अनुदेशक साथियों द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा वाराणसी पर भारी संख्या में उपस्थित होकर विशाल धरना दिया।
साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा वाराणसी को सौंपा गया धरने में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सहित प्राथमिक शिक्षक संघ सहित 1160 शिक्षामित्र संघ अनुदेशक संघ अटेवा विशिष्ट बीटीसी संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे धरने धरने को संबोधित करते हुए जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने वित्त नियंत्रक महोदय द्वारा आदेश वापस न लिए जाने की स्थिति में शिक्षकों का आवाहन किया यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षकों को न्याय नहीं मिल जाता है।
धरने को मुख्य रूप से रविंद्र नाथ यादव जिला महामंत्री रविंद्र कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह मंडल महामंत्री कुमारी प्रतिमा प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सेवापुरी क्षितिज दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष पिंडरा लल्लन यादव ब्लॉक अध्यक्ष बड़ागांव शिवरतन यादव जिला मंत्री तथा जनपद स्तर के पदाधिकारियों व ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष व मंत्री सहित पदाधिकारी भी संबोधित किए साथ ही साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 शिक्षामित्र संघ अनुदेशक संघ अटेवा विशिष्ट बीटीसी संघ के पदाधिकारी में धरने को संबोधित किए जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव द्वारा धरने में आए हुए सभी शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशक व अन्य शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित व आभार प्रकट करते हुए शिक्षकों का आवाहन किया कि आप संगठन का इसी तरह सहयोग करते रहे संगठन हर समस्या का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेगा तथा संगठन आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक की आपकी समस्याओं का समाधान कराने हेतु पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks