त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे

चुनाव आयोग ने उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इन तीनों ही राज्यों के परिणाम 2 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि इन तीनों ही राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। तीनों राज्यों में कुल वोटर्स की संख्या 62.8 लाख है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख है। तीनों राज्यों में पहली बार वोट डालने वाले वोटर्स की संख्या 1.76 लाख है जबकि 80+ मतदाताओं की संख्या 97 हजार है।

इन राज्यों के अलावा चुनाव आयोग ने अरुणाल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु की एक-एक सीट और महाराष्ट्र राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव होगा।

मेघालय में साल 2018 में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 361 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन उसे पूर्ण बहुमत (Majority) नहीं मिला। राज्य में भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। NPP के कॉनराड संगमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। NPP को राज्य में 19 और भाजपा को 2 विधानसभा सीटें नसीब हुई थीं।

त्रिपुरा में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वामदलों (Communist Parties) के लंबे शासन को खत्म कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 में से 36 सीटें मिली थीं जबकि सीपीआई एम (CPI (M)) महज 16 सीटों पर सीमट गई थी। राज्य में IPFT को 8 सीटें मिली थीं। इस साल होने वाले चुनाव में वामदल और कांग्रेस के गठबंधन कर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।

नागालैंड में भी एनडीए की सरकार (NDA Government) है। यहां साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन वाली NDPP ने सरकार बनाई। राज्य में हुए चुनाव में NPF को 26 सीटें मिली थीं जबकि एनडीपी को 18 और भाजपा को 12 सीटें मिलीं। NPP ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव के बाद NDPP के नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks