
(24 जनवरी को संगठन के प्रदेश कार्यालय न. इमलिया पर होगी श्रद्धांजलि सभा )
एटा। भारतीय किसान यूनियन “भानू ” के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुऐ कहा कि भारत में सर्द हवाओं एवं फसलों को नष्ट कर देने वाले तुषार से किसानों के हालात बेहद नाजुक मोड पर पहुंच गयी है ! सर्दी की गलन से आम जनमानस में बीमारियों का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर तुषार पडने से मटर, सरसों, आलू, गेहूं इत्यादि की सभी फसलें पूरी तरह चौपट होने के कगार पर है। जिसकी वजह से किसान की हालत बद से बदतर बनी हुई है।
पीड़ित किसानों को तबाही भरी दर्दनाक समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र तथा प्रदेश की सरकारों काे तत्काल राहत पहुंचाने के लिऐ राष्ट्रीय एवं प्रान्तिय स्तर पर किसान आयोग का गठन कर देना चाहिऐ ताकि किसानों की विकराल समस्याओं का समाधान हो सके ! भारतीय किसान यूनियन “भानु” के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं जिले के लोकप्रिय समाज सेवी रंजीत कुमार ” राजू आर्य ” ने कहा कि सगंठन अब किसान आयोग के तत्काल गठन के लिऐ आर-पार की जंग छेड़ने को मजबूर होगा !
इसी क्रम में उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय स्तर तथा प्रदेश एवं जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों से अपील की है कि सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा.भानु प्रताप सिंह के पुत्र स्वर्गीय ओम प्रताप सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर दिनांक 24 जनवरी 2023 को संगठन के प्रदेश कार्यालय आगरा रोड स्थित ग्राम इमलिया पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में अवश्य ही पहुंचे जहां पर किसान आयोग के गठन को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। तथा यह आंदोलन माह फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही शुरू होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कृपया सभी पदाधिकारी 24 जनवरी को प्रातः 10:00 कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचने का सहयोग प्रदान करें।