सपा नेता की बेटी को भगा ले गया भाजपा का नगर महामंत्री एफआईआर दर्ज

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा है।सपा नेता की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि भाजपा के नगर महामंत्री 47 वर्षीय आशीष शुक्ला पर 26 वर्षीय सपा नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है।शादीशुदा और दो बच्चों के पिता भाजपा नेता आशीष शुक्ला की इस करतूत से पार्टी की जमकर फजीहत होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने आशीष शुक्ला को पार्टी से बाहर कर दिया।आशीष शुक्ला विवाहित है और उसके 21 साल का बेटा और सात साल की बेटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।यहां भाजपा के 47 वर्षीय नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर सपा नेता की 26 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है।सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
शहर में चर्चा है कि दोनों के बीच काफी समय से लव अफेयर चल रहा था।इस दौरान सपा नेता की बेटी की शादी भी तय हो गई थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।