धर्म परिवर्तन मामले में गाजीपुर डीएम को पत्र, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा कलक्ट्रेट में धर्म परिवर्तन के लिए नोटिस चस्पा होने के बाद डीएम गाजीपुर को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि इसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराया जाए। इससे किसी को कोईआपत्ति हो तो वह दे सकता है।
नेहा की ओर से दिए गए आवेदन पत्र की समय अवधि पूरी होने के बाद कोई भी आपत्ति नहीं आई। अब डीएम गाजीपुर के लिए पत्र भेजा गया है। इसमें कहा है कि नेहा से संबंधित नोटिस को सार्वजनिक नोटिस के लिए चस्पा कराया जाए। गाजीपुर में भी यहां के नोटिस की अवधि पूरी होने पर उसे हिंदू धर्म का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यहां जो नोटिस चस्पा किया गया था, उस पर कोई आपत्ति नहीं आई।
मालूम हो कि एटा का युवक हरियाणा के मानेसर में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात शबनम से हो गई। शबनम अपनी बड़ी बहन के साथ वहां रहती थी। दोनों यूपी के होने के कारण अक्सर मिलना शुरू हो गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। उसने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए एडीएम प्रशासन को नामित कर दिया। एडीएम ने नेहा के नाम से नोटिस जारी किया था।
धर्म परिवर्तन करने के लिए आवेदन आया है। उसकी जो प्रक्रिया है वह पूरी की जा रही है। गाजीपुर डीएम के लिए भी पत्र लिखा गया है। जानकारी की जाएगी कि वहां पर किसी को कोई आपत्ति तो नहीं है।
- आलोक कुमार एडीएम प्रशासन