आउट ऑफ स्कूल-ड्राप आउट बच्चों का चिह्नांकन पूरा नहीं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जिले में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में आउट ऑफ स्कूल, ड्राप आउट बच्चों के चिन्हांकन का कार्य शारदा कार्यक्रम के तहत चल रहा है।
कार्यक्रम के तहत शासन से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 40 प्रतिशत कार्य हो चुका है। कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर बीएसए संजय सिंह ने तीन दिन में चिन्हांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्धारित समय पर लक्ष्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
समेकित शिक्षा डीसी संजय मिश्रा ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के 1691 स्कूलों में शारदा कार्यक्रम के तहत बच्चों के चिन्हांकन का कार्य चल रहा है, जिसमें आउट आफ स्कूल, ड्राप आउट स्कूल बच्चों को चिन्हांकन कर नामांकन कराना है। उसके लिए शासन से 4430 लक्ष्य जनपद के लिए आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद में अभी तक 40 प्रतिशत चिन्हांकन कार्य पूर्ण हो सका है। उन्होंने बताया कि कार्य को 20 जनवरी तक करने के निर्देश बीएसए की ओर से स्कूल प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं, जिससे शासन से आवंटित लक्ष्य पूर्ण किया जा सके। अभी तक जिले के आठ ब्लॉकों में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 1975 बच्चों का चिन्हांकन कर स्कूलों में नामांकन कराया जा सका है।
24 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने को दिए थे निर्देश
शारदा कार्यक्रम संबंधी बैठकों में 24 दिसंबर तक सभी ब्लॉकों में प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया। उनको बताया आउट ऑफ स्कूल, ड्रॉपआउट बच्चों का चिन्हांकन पूर्ण करें। शारदा पोर्टल पर उपस्थिति भरने का कार्य किया जाये। उसके बाद भी जनपद को आवंटित लक्ष्य 4430 के सापेक्ष 1975 का आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन हुआ है।