गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की गई जान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की गई जान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव अंबरपुर में सांस लेने की दिक्कत होने पर महिला को अपंजीकृत चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। उसके मुंह से झाग आने लगे। गंभीर हालत में परिजन उसको लेकर मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका की पुत्री ने अपंजीकृत चिकित्सक के गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगाया है।

खुशबू ने बताया कि उनकी मां 55 वर्षीय शीला देवी पत्नी कालीचरन को सोमवार सुबह सांस लेने की दिक्कत होने पर गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सक के यहां परिजन ले गए। वहां चिकित्सक ने उसकी मां को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग आने लगे। इसके बाद परिवारीजन उनको दोपहर में मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतका की पुत्री का कहना है कि अपंजीकृत चिकित्सक के गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मां की मौत हो गई है। थाना मलावन पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ले गए थे अपंजीकृत क्लीनिक

मृतका की पुत्री ने अपंजीकृत पर गलत इलाज देने का लगाया आरोप

अंबरपुर में महिला का उपचार करने वाले अपंजीकृत चिकित्सक की जानकारी कराई जाएगी। जानकारी होने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी सीएमओ-डॉ. राममोहन तिवारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks