मारहरा के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लगी आग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा जिले के कस्बा मारहरा में स्थित पिदोरा अड्डे पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में आग लग गई। घटना में 2 से 3 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
मारहरा कस्बा के पिदौरा रोड पर कमलेश पुत्र रामप्रसाद निवासी खकरई एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। जिसमें 17/01/2023 को रात्रि लगभग 8:00 बजे शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। जिससे दो से तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पड़ोसियों द्वारा दुकानस्वामी कमलेश एवं थाना थानाप्रभारी को मिली। जब तक दुकान स्वामी तथा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचता, उससे पहले ही दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस फोर्स और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दुकान स्वामी ने बताया कि एक लैपटॉप एक प्रिंटर 2 टी एफ टी तथा फर्नीचर और कागजातों तथा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि 17/01/2023 को बैंक में 2 बजे से कैस न होने के कारण दुकान में कैश नहीं था।