
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने प्रदेश के राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष को किया निर्देशित मीडिया अधिकारियों की सूची बनाकर भेजें राष्ट्रीय कार्यालय को।*
—————————–
लखनऊ -भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ निकट मंत्री आवास स्थित प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने समस्त राज्यों के राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि आप स्वतंत्र पूर्वक अपने प्रदेश एवं जिला कमेटियों के मीडिया अधिकारियों की सूची बनाकर राष्ट्रीय कार्यालय एवं लखनऊ प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पर्सनल नंबर पर सूची भेज कर अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि जो भी मीडिया अधिकारी बनाए जा रहे हैं उनको ट्विटर पर अपना ट्विटर अकाउंट चालू करना अनिवार्य है विधि पूर्वक प्रोफाइल मेंटेन करें।
उन्होंने कहा कि 1 मार्च से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री एके बिंदुसार जी द्वारा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर साइकिल द्वारा केसरिया यात्रा निकाला जा रहा है जो विभिन्न जिलों और प्रदेशों से होते हुए जाएगा इसका समापन दिल्ली में होगा अभी से आप सभी साथी तैयारी करें माननीय संस्थापक महोदय जी के सम्मान में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर आप सभी लोग अपने अपने जिले में भी साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए साइकिल चलाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधि पूर्वक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को भी पत्राचार किया जाएगा जिस जिले से जिस प्रदेश से यात्रा का काफिला जाएगा उन जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को राज्य सरकार को भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सूचना लिखित रूप से दिया जाएगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी माननीय संस्थापक महोदय की सुरक्षा हेतु पैनी नजर बनाई हुई है उनके साथ एक एंबुलेंस सेवा एवं एक फोरव्हीलर वाहन लगातार रहेगा जिसमें सारी व्यवस्थाएं रहेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा साइकिल केसरिया यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण एवं पत्रकारों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर एक निर्णायक यात्रा साबित होगा।