पवांस ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस,

पवांस ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर हुए गोलमाल के संबंध में डीएम ने पवांस ग्राम पंचायत के सचिव एवं प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया है। वहीं 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब भी मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रसासनिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत में पवांस में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी बजट का गोलमाल करने की शिकायत पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान एवं सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। बता दें कि गांव निवासी हंसराज ने गांव में हुए विकास कार्यों जांच कराने का डीएम से अनुरोध किया गया था। इसके चलते डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया। जांच अधिकारी ने आख्या प्रस्तुत की। इसमें ग्राम पंचायत में बिना टेंडर कुटेशन के लाइटें लगाई गई। हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर एक लाख 37 हजार से अधिक धनराशि निकाल ली गई। जबकि ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसके अलावा अन्य कार्यों में भी त्रुटिया पाई गई। इन सभी अनियमिताओं के चलते पंचायतराज अधिनियम 1947 की धाराओं के तहत कारण बताओ नोटिस गया है। वहीं 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित एवं सन्तोषजनक स्पष्टीकरण भी मांगा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks