युवक से 10 हजार रुपये, मोबाइल लूटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । हरियाणा से लौटे युवक से हजारों की नकदी, मोबाइल लूट ले गए। लुटेरे युवक को पकड़कर ले गए थे। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पुलिस ने लुटेरों को पकड़ लिया है।
थाना मारहरा के गांव मुईद्दीनपुर निवासी अतुल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वल्लभगढ़ हरियाणा में नौकरी करते हैं। 14 जनवरी को पिदौरा अड्डा से गांव लौट रहे थे। दो लुटेरों ने रास्ते में पकड़ लिया ओर उसे जामा मस्जिद की तरफ खींच ले गए। पीछे ले जाकर ड़रा-धमकाकर दस हजार रूपये, मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने लुटेरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लुटेरा उरूज निवासी मोहल्ला काजी मारहरा को पकड़ा। जिसके कब्जे से पांच हजार, मोबाइल बरामद हुआ है। प्रकाश में आएं दानेश निवासी मोहल्ला चौबदार मारहरा फरार है जिसकी तलाश में दविश दी जा रही है।