नहर में बाइक सहित गिरे दो युवक, दोनों के शव मिले,

नहर में बाइक सहित गिरे दो युवक, दोनों के शव मिले, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जिरसमी नहर में बाइक सहित दो युवक गिर गए। ग्रामीणों ने एक शव को नहर में देखा और पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। जानकारी होने पर घरवाले भी पहुंच गए। बाद में दूसरे युवक का भी शव मिल गया। बाइक भी नहर से बरामद हो गई है।

जिला कासगंज के अमांपुर निवासी शिवा (27) पुत्र अशोक, रिश्तेदार अश्वनी (22) पुत्र पप्पू निवासी कुरावली मैनपुरी के साथ शनिवार रात को घर से कुरावली जा रहे थे। देररात किसी समय कोतवाली देहात के गांव जिरसमी स्थित नहर के पास पहुंचे। वहां पर बाइक सहित नहर में गिर गए। रविवार दोपहर को गांव नगला मुही के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव नहर में देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। तलाशी में मिले नंबर से घरवालों को सूचना दी गई। घरवालों ने शव की शिनाख्त शिवा के रूप में की। उधर, देर शाम नहर में तलाश के दौरान आशीष का भी शव बरामद हो गया। आशीष शिवा के मामा का बेटा था। शिवा आशीष के साथ मिलकर ननिहाल कुरावली जा रहे थे।
16/01/2023

जिरसमी में घुमावदार पुलिया है खरतनाक

जिरसमी नहर के पास घुमावदार पुलिया है। बाइक सवार को लगता है कि सड़क सीधी जा रही है मगर नहर के पास घुमावदार पुलिया है। इसके चलते हादसे होते रहते है। आशंका जताई है कि कोहरे के चलते बाइक सवार को दिखाई नहीं दिया और नहर में गिर गए। यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक नशे में भी बताया जा रहा है।

एक साथ इसी नहर में डूबे थे तीन युवा

घटना के बाद एक बार फिर से कई साल पहले हुई दर्दनाक घटना की याद ताजा हो गई। जिरसमी नहर में ही कुछ साल पहले तीन युवा डूबे थे। नहर में कब गिरे थे किसी को पता नहीं चला था। बाइक मिलने के बाद नहर में तलाशा गया। इसके बाद तीनों युवाओं के शव मिले थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks