शहर में नेचुरल गैस आपूर्ति की तैयारी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

शहर में नेचुरल गैस आपूर्ति की तैयारी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । आगामी दिनों में शहर के घरों में पाइप के जरिए नेचुरल गैस की आपूर्ति हो सकेगी। केंद्र सरकार की योजना से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पीएनजी सप्लाई के लिए केंद्र सरकार से काम की जिम्मेदारी हैदराबाद की मेघा कंपनी को मिली है। कंपनी की ओर इस जल्द ही शहर का सर्वे शुरू किया जा रहा है।
शहर में पाइप लाइन के जरिए नेचुरल गैस की आपूर्ति करने के लिए केंद्र सरकार ने योजना बनाई है। जिससे लोगों को घरों में गैस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें पाइप लाइन से घरों पर ही रसोई में गैस मिल सकेगी। केंद्र सरकार से कार्य का जिम्मा मिलने के बाद मेघा सिटी गैस डिस्टब्यूसन प्रा. लि. कंपनी के वरिष्ठ इंजीनियर अमित कुमार जिला प्रशासन से इस संबंध में संपर्क करने में लग गये हैं।

शहर में सर्वे शुरू

कासगंज। कंपनी के वरिष्ठ इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि घरों पर पाइप लाइन से सप्लाई करने के लिए सर्वे के बाद पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एक इस कार्य योजना को अमल में लाने के लिए एक वर्ष का समय लग सकता है। इससे लोगो को प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।

जल्द करेंगे का भ्रमण

कासगंज। कंपनी की ओर से सर्वे के साथ आगे कार्य करने के लिए अपना स्टाफ तैनात करना शुरू कर दिया गया है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही शहर का भ्रमण कर सर्वे को गति प्रदान करेंगे। कंपनी इस कार्य योजना को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks