मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

ग्राम लखनपुर (बकड़ापुर बसखारी में पं मंगला प्रसाद मिश्र (ब्लाक अध्यक्ष बसखारी) के निवास पर अखिलभारतीय ब्राह्मण महासभा अन्न द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं० शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं संचालन पं० राजेन्द्र प्रसाद दूबे ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप महासभा के जिलाध्यक्ष पं. राजेश कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बसखारी ब्लाक प्रमुख संजय सिंह एवं टाण्डा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता एवं ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने समस्त ब्राह्मण समाज को सनातन धर्म – संरक्षक बताते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। महासभा के जिलाध्यक्ष द्वारा ब्राहमण एकजुटता पर विशेष बल देते हुए संगठन के विस्तार पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुछ नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी। जिसमें अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, रामनगर ब्लाक उपाध्यक्ष विशेष मिश्र।। एवं बसखारी ब्लाक उपाध्याय श्रवण कुमार मिश्र। कार्यक्रम में मुख्य लोग उपस्थित रहे – हरिशंकर तिवारी , महेन्द्र पाण्डेय, बागीश मिश्र, बलराम मिश्र, हरिओम मिश्र, सुबाष चन्द त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, दीनदयाल दूबे, जनार्दन पाण्डेय, अरविन्द तिवारी, डाॅ राम प्रताप मिश्र, राधेश्याम तिवारी, अवनीश तिवारी, वेदमणि तिवारी आदि लोग उपस्थत रहे।
भवदीय

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks