घर मे घुसकर की मारपीट, किसी का नहीं खौप

भाजपाई छुट भइये की दवंगई
घर मे घुसकर की मारपीट, किसी का नहीं खौप
सत्रह 17-1-2022 से पीडित ने दिये उच्चाधिकारियों को 91 प्रार्थना पत्र
पीडित को पीडित की जगह मे नहीं लगाने देता गेट।
एटा -गुन्डई इतनी कि अधिकारी बौने हो गये।हौंसला इतना कि घर मे घुसकर मारपीट कर दी।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला दिनेश नगर मे पंकज पुत्र रामनिवास विधुत विभाग मे लाइन मैन है।तथा उसके पिता रामनिवास सिंचाई विभाग से सेवा निव्रत है।पंकज का मकान उसके पिता ने तीन दशक पूर्व बनवाया था।उसका मुख्य गेट जर्जर हो गया था।उसी जगह पर नया गेट पंकज का पडोसी नहीं लगाने देता है।पीडित पंकज 17-1-2022 से कल तक 91प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को दे चुका है।पंकज ने तंग आकर एक पत्र परिवार सहित आत्मदाह करने से सम्बन्धित वाइरल कर दिया।जिसकी जानकारी होने पर एक अधिकारी ने आरोपी दवंग को बुलाकर निर्माण मे दखल न देने को कहकर पंकज से गेट लगाने को कहा।बताते है कि पंकज ने निर्माण शुरू भी नही किया था।तव‌ तक भाजपाई छुटभइये नेता ने अपने साथियों सहित हमला कर दिया।पंकज ने पुलिस को सूचना देदी है।कही एसा ना हो अधिकारीयों की ढिलाई से पंकज की जान को खतरा पैदा हो जाय।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks