अपर्णा ने किया अलीगंज का नाम रोशन,

अपर्णा ने किया अलीगंज का नाम रोशन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर जनपद के अलीगंज की बिटिया अपर्णा पांडे ने नाम रोशन किया है। अपर्णा पांडे ने परीक्षा में 219वीं रैंक प्राप्त की है। अपर्णा का आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर के पद पर चयन हुआ है।

अलीगंज संवाददाता के अनुसार यूपी पीसीएस परीक्षा में चयनित अपर्णा की प्रारंभिक शिक्षा अलीगंज से ही हुई है। अपर्णा के पिता रामनरेश पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। अपर्णा ने कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन स्कूल से यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा 75 फीसदी अंकों से पास की। इंटरमीडिएट परीक्षा में 69फीसदी अंक लाकर लखनऊ में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक की पढ़ाई की। अपर्णा का चयन होने से परिवार, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks