थाना नयागांव के नगला वनी गोलीबारी से लोगों में सनसनी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। । दरवाजा खोलते ही प्रधान पुत्र, नाती पर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली प्रधान पुत्र के पेट में जा लगी। दूसरी गोली नाती के जांघ में लगते हुए पार हो गई। दोनों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही एएसपी, सीओ अलीगंज मौके पर पहुंचे और मामले में जानकारी ली है। रंजिश में फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
थाना नयागांव के गांव वनी निवासी अभिलाख पांडेय उर्फ मुन्नु पांडेय पूर्व प्रधान रहे है। बेटे अनिरुद्ध नाती उज्जवल पांडेय पुत्र अनिरुद्ध पांडेय के साथ रहते है। अनिरुद्ध घेर में सोते है और पिता अभिलाख पांडेय, बेटा उज्जवल पांडेय कमरे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। जिन्हे भगाने के लिए अनिरुद्ध ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी है। एक गोली अनिरुद्ध के पेट में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर बेटा उज्जवल बाहर पहुंचा। हमलावरों ने उनपर भी फायर कर दिया। उज्जवल के जांघ में लगी गोली आर-पार हो गई। अभिलाख पांडेय की माने तो गांव नगला अचल, दहेलिया पूठ के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। रंजिश में उन्ही हमलावरों ने फायरिंग की है। जानकारी मिलते ही एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी, नयागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
घायल पिता-पुत्र है दो मामलों में गवाह, ट्रायल एटा। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले एक फायरिंग का मामला हुआ था। फायरिंग के मामले में अनिरुद्ध गवाह है और वह मामला ट्रायल पर आ गया है। जिसके चलते उनके हमले की बात कही है। दूसरे मामले में बेटा उज्जवल गवाह है। किस मामले में गवाह है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। चर्चा यह भी है कि अवैध कार्यो का घायल ने विरोध किया था। इसे लेकर भी रंजिश है।
गोली लगने से पिता-पुत्र घायल हुए है। घायलों का आगरा रेफर किया गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है। नयागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी एटा