भाकियू स्वराज का भाजपा-पुलिस पर निशाना

भाकियू स्वराज का भाजपा-पुलिस पर निशाना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । भाकियू स्वराज नेताओं का गांव गढ़ी हरनाठेर में पुलिस व भाजपा नेताओं के खिलाफ धरना जारी है। भाकियू स्वराज ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई। धरने पर किसानों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। भाकियू स्वराज नेताओं ने यह भी कहा है कि, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के पीछे भाजपा के नेता और पुलिस अधिकारी हैं।

भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय कार्यालय गांव गढ़ी हरनाठेर पर यूनियन की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि, जब से शहर कोतवाली में पुलिस दरोगा भूदेव सिंह के खिलाफ धरना दिया है, तब से भाजपा नेता साजिश के तहत उन्हें घेर रहे हैं। उनके और परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं। कई बार हमले हो चुके हैं। कुलदीप पांडेय ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को भेजे पत्र में भाजपा नेताओं व एसपी पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि, 16 जनवरी को केन्द्रिय गृहमंत्री को भाकियू स्वराज एक मांग पत्र सौंपेगी और इसमें अपनी समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks