जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस 14 जनवरी को

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस 14 जनवरी को

एटा, 13 जनवरी (सू0वि0)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में वर्ष 2023 की प्रथम तिमाही के अंतर्गत 14 जनवरी शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिए कि कि शासन की मंशानुसार जनशिकायतों का थाना समाधान दिवस में निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर भूमि विवाद से संबंधित अपनी समस्याओं का निस्तारण अवश्य कराएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks