
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी तथा धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर नियंत्रण हेतु वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.1.23 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लोकेन्द्र उर्फ सिद्धू पुत्र तेजसिंह उर्फ तेजपाल नि0 कासिमपुर थाना कोत0 देहात एटा सम्बन्धित मुअसं-1263/19 धारा 419, 420, 205 भादंवि व मुअसं-84/22 धारा 457, 380 में वांछित अभियुक्त उमेश उर्फ टाटा पुत्र छोटेलाल निवासी मो० चन्दन नगर घिलौआ रोड थाना को0नगर एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- लोकेन्द्र उर्फ सिद्धू पुत्र तेजसिंह उर्फ तेजपाल नि0 कासिमपुर थाना कोतo देहात एटा
- उमेश उर्फ टाटा पुत्र छोटेलाल जाटव निवासी मो0 चन्दन नगर घिलौआ रोड थाना को0नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उप0नि0 श्री आदित्य कुमार।
- का0 अवनीश कुमार
- का0 कुलदीप कुमार